कैसे 7 दिनों में वजन 10 किलो कम करने के लिए?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 10:42

अर्ली मॉर्निंग- सौंफ और पुदीना का पानी
सुबह 7 बजे

आपको अपनी सुबह थोड़ी जल्दी शुरू करनी है ताकि आप अपनी डाइट को सही तरह से फॉलो कर सकें। सुबह की शुरुआत में आप पुदीना और सौंफ का पानी पिएं। यह एक अच्छा डिटॉक्स वाटर है जो आपके शरीर से गंदगी साफ करने में मदद करेगा और आपके पाचन को दुरुस्त भी रखेगा। इसके लिए पुदीना की 2-3 पत्तियां और 1 चम्मच सौंफ को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह उठकर इसे छान लें और फिर इसे पी लें। आप चाहें तो इसे थोड़ा सा गुनगुना भी कर सकती हैं।

ब्रेकफास्ट-लौकी का चीला
सुबह 8:30 बजे के बीच

लौकी फाइबर, विटामिन और खनिजों का बेहतरीन स्रोत है। यह शरीर को अच्छी तरह से पोषित रखता है और आपको लंबे समय तक भरा रखता है जो अनावश्यक भूख को रोकने में मदद कर सकता है। इसलिए अपने नाश्ते में आप 2 लौकी का चीला, आधा कप दही और एक सेब लें।

अगर आप चाहें तो आप अपने नाश्ते को ब्राउन ब्रेड के सैंडविच के साथ बदलकर ले सकती हैं। इसके 1 घंटे बाद ग्रीन टी जरूर लें।

मिड मील- 1 गिलास छाछ या कोई एक फल
सुबह 11 बजे के बीच

एक बात का ध्यान रखें कि आपके नाश्ते और मिड मील के बीच एक अच्छा गैप होना चाहिए। आप मिड मील में एक गिलास छाछ पिएं या फिर इसके अलावा आप एक कटोरी कोई भी फल खा सकते हैं। छाछ आपकी प्यास को बुझाने का काम करती है और इसमें काफी कम कैलोरी और 75 फीसदी कम फैट होता है। यह विटामिन सी में भी समृद्ध है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करती है।

लंच- एडेड ब्रान रोटी+वेज सब्जी+ दाल
दिन में 1:30 बजे के बीच

अपने लंच में आपको एडेड ब्रान के साथ 2 रोटी, सब्जी और दाल को रखना है। आप अपने लंच को रोज अलग-अलग भी रख सकती हैं। लंच में आपके पास रागी इडली, वेजिटेबल उपमा, दलिया आदि जैसे ऑप्शन हैं। यह फाइबर और प्रोटीन युक्त लंच आपके शरीर को आवश्यक न्यूट्रिशन प्रदान करने में मदद करता है जो वजन घटाने में आपके लिए असरदार साबित होगा।

पोस्ट लंच- ग्रीन टी/मसाला चाय
शाम 4 बजे के बीच
ग्रीन टी और मसाला चाय वेट लॉस में काफी असरदार होती है। मसाला चाय पाचन में सुधार करती है और बेहतर पाचन के साथ आपका मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। मसाला चाय की गर्मी पैदा करने वाले गुण आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं। वहीं ग्रीन टी में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो वजन कम करने में काफी मदद करते हैं।

शाम 7:30 बजे

अपने रात को खाने को एकदम समय से खाएं। अपने डिनर को 7-7:30 बजे तक खा लें। अपने रात के खाने में ब्राउन राइस और सब्जियां लें। इसके अलावा आप मिक्स वेजिटेबल का सूप या ब्लांच की हुई सब्जियों को खा सकती हैं।

पोस्ट डिनर- एलोवेरा+पानी
रात 9 बजे

सोने से 1 घंटा पहले एलोवेरा और पानी को मिक्स करके पिएं। इसके अलावा आप स्पाइस टी भी पी सकते हैं। अपने पानी में दालचीनी पाउडर जरूर डालें। इससे खाना पचाने के साथ मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलता है।
रात को खाना खाने के बाद आपको 20-30 मिनट जरूर वॉक करनी चाहिए। इस डाइट प्लान को आजमाकर अपनी वेट लॉस की जर्नी को आसान बनाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info